jabalpur
जबलपुर में पश्चिम से बब्बू और उत्तर मध्य से शरद जैन का नाम फाइनल, पाटन सीट अभी भी अटकी

जबलपुर l बीजेपी ने जबलपुर के विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों कि पूर्व में सूची जारी कर दी थी लेकिन पश्चिम ,उत्तर मध्य और पाटन की सीटों पर प्रत्याशियों का चयन नहीं हो पाया था । आज भाजपा ने उत्तर मध्य व पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी लेकिन पाटन पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है पार्टी ने जहां पश्चिम से हरेंद्र जीत सिंह बब्बू और उत्तर मध्य से शरद जैन के नामों की घोषणा कर दी है l








