जबलपुर में पटाखों पर प्रतिबंध का विरोध शुरू, भाजपा और शिवसेना भड़कीं

जबलपुर। जबलपुर में पटाख़ों पर प्रतिबंध का विरोध शुरू हो गया है। एनजीटी की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन द्वारा अचानक शहर के पटाखा व्यपारियो की दुकानों को बंद कराये जाने पर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल कल गुरुवार 12 नवम्बर को दोपहर 3 बजे कलेक्टर जबलपुर से मिलकर चर्चा करेगा।

भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि दीपावली जैसे सबसे बड़े त्यौहार पर जबलपुर के पटाखा व्यापारी प्रतिवर्ष पूंजी लगाकर व्यापार करते है और इस बार भी उन्होंने अपनी दुकानों को खोला था किंतु अचानक उनकी दुकानों को बंद कराये जाने से व्यापारियों को बड़ा नुकसान होगा इस हेतु भाजपा का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से उनकी समस्या को हल करने चर्चा करेगा।

दोपहर एक बजे विरोध प्रदर्शन

दीपावली पर पटाखे विक्रय और पटाखे फोड़ने पर पाबंदी के आदेश के विरोध में शिवसेना का कल 12/11/2020 को दोपहर 1:00 बजे घंटाघर चौक, ओमती थाने के सामने प्रदर्शन करेगी । पं कन्हैया तिवारी प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इसमें प्रशासन ने पहले ही कार्रवाई करना था। अभी लोगों ने अपने घर की सामग्री गिरवी रखकर जैसे तैसे पैसा लगाकर उन्होंने यह दुकान खोली है ।इस आदेश को लेकर आम जनता विशेष कर हिंदुओं में एवं पटाखा व्यापारियों में भारी आक्रोश है।यह आदेश वापस लिया जाए

Exit mobile version