jabalpur

जबलपुर में दो कन्टेनमेन्ट जोन हटाये गए, 2 नए बने

जबलपुर यशभारत। बीते 21 दिनों से कोरोनाह का कोई नया प्रकरण नहीं मिलने पर छोटी ओमती और पुत्री शाला को कन्टेनमेन्ट जोन से मुक्त कर दिया गया है ।

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने आज बुधवार को आदेश जारी कर दोनों कंटेनमेंट जोन को डिनोटिफाई कर दिया है ।

वहीं एक से अधिक कोरोना के पॉजिटिव प्रकरण मिलने पर शहर में दो नये कन्टेनमेन्ट जोन भी बनाये गये हैं । नये बनाये गये कंटेनमेंट जोन में राजीव गांधी वार्ड के त्रिमूर्ति नगर में मकान नम्बर 169 आशीर्वाद एवं उसके आसपास का क्षेत्र तथा सेठ गोविंद दास वार्ड के सुभाष नगर में पानी की टँकी एवं मैदान के आसपास का क्षेत्र शामिल है ।

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने को नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाने के आदेश भी आज जारी कर दिये हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम