Thursday, May 28, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर में जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी सहित 13 कोरोना पॉजिटिव, शादी समारोह में गुलजार हुआ संक्रमित

जिला शहरी विकास अभिकरण के अधिकारी उनकी पत्नी बेटी के साथ 13 पॉजिटिव और बढ़े

जबलपुर । बुधवार की देर शाम मिली जांच रिपोर्ट्स में कोरोना के तेरह नये प्रकरण पाये गये हैं ।

नये कोरोना संक्रमितों में संजय नगर दुर्गा मंदिर के पास रामकुंज निवासी 45 वर्षीय पुरुष, हनुमान मंदिर के पास आदर्श नगर ग्वारीघाट निवासी पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आये दो व्यक्ति, होटल गुलजार में शादी समारोह में शामिल हुये नेपियर टाउन प्रेम मन्दिर निवासी जिला शहरी विकास अभिकरण में पदस्थ अधिकारी उम्र 61 वर्ष एवं उनकी पत्नी उम्र 53 वर्ष व बेटी उम्र 30 साल,

राँझी बस्ती अमर शॉ मिल निवासी एवं गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुआ 36 वर्षीय पुरुष, गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुए शंकर शाह नगर निवासी 20 साल का युवक, गुडलक अपार्टमेंट गुप्तेश्वर निवासी पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्तियों के सम्पर्क में आई

17 साल की किशोरी एवं 15 साल का किशोर, प्रगति हाईट्स महानद्दा निवासी 40 वर्ष का पुरुष, गाजी नगर रद्दी चौकी निवासी 42 साल का पुरूष और मुस्कान हाईट्स नेपियर टाउन निवासी सत्यम मेडिकोज मढाताल गुरुद्वारा के पास किड्स गारमेंट्स शॉप का संचालक 32 वर्षीय पुरुष शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम