Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में जजों के लिए बने बहुमंजिला भवन परिसर से चंदन के पेड़ चोरी,

जबलपुर। जबलपुर में जजों के लिए बने बहुमंजिला भवन परिसर से चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। इस परिसर से सटे दो घरों के गेट पर लगे पेड़ भी चोर काट ले गए। शुक्रवार को इसकी खबर पुलिस तक पहुंची तो हडकंप मच गया। जजों के लिए बना बहुमंजिला भवन के बगल में ही कलेक्टर का भी बंगला है। सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

आधी रात पहुंचे थे चोर
चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि रात पौने 12 बजे चोर पेड़ काटने पहुंचे थे। सिविल लाइंस क्षेत्र में कलेक्टर बंगले से आगे जजों के लिए छह मंजिला भवन निर्मित हुआ है। अभी यहां काम चल रहा है। परिसर में चंदन का पेड़ लगा था। परिसर की सुरक्षा के लिए निर्माण एजेंसी जेपी स्ट्रक्चर की तरफ से लाल बहादुर विश्वकर्मा को चौकीदारी की जवाबदारी दी गई है। लालबहादुर ने सुबह पेड़ कटा देखा तो पीडब्ल्यूडी सहित थाने और नगर निगम के वन विभाग को खबर दी।

दो और चंदन के पेड़ काट ले गए चोर
जजों के लिए बने इस बहुमंजिला भवन परिसर के पीछे संगीता गुप्ता व सपना गुप्ता का बंगला है। उनके भवन के गेट के बगल में भी चंदन के पेड़ लगे थे। चोर उसे भी रात में काट ले गए। यहां चोरों ने एक पेड़ की जड़ निकालने के लिए सीमेंट की दो फीट सडक़ तक खोदी है। फिर भी किसी को जानकारी नहीं लगी। चोरी की इस वारदात ने पुलिस के रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।

Exit mobile version