jabalpurLatest

जबलपुर में गढ़ाफाटक के एक परिवार के आठ सदस्य पॉजिटिव, एक बड़ी ओमती का

जबलपुर, (यशभारत) – मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और आईसीएमआर की एनआईआरटीएच लैब से आज गुरुवार को प्राप्त हुई जाँच रिपोर्ट्स में नौ व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

पॉजिटिव मिले लोगों में लाल स्कूल के पीछे गढ़ा फाटक निवासी एक ही परिवार के आठ सदस्य शामिल हैं । इस परिवार के दो सदस्य पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।

आज गुरुवार की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिले इस परिवार के सदस्यों में 72 वर्ष, 67 वर्ष, 42 वर्ष एवं 31 वर्ष के पुरुष, 10 वर्ष का बालक तथा 28 वर्ष, 21 वर्ष एवं 28 वर्ष की महिला सदस्य शामिल हैं। एक अन्य कोरोना पॉजिटिव में बड़ी ओमती राम मंदिर के पीछे रहने वाले पूर्व में पॉजिटिव मिले युवक की माँ शामिल है जिनकी आयु 50 वर्ष है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम