Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर 28 व्यक्ति डिस्चार्ज, 36 नये कोरोना संक्रमित मिले

Corona yashbharat

Corona yashbharat

आशीष शुक्ला..
जबलपुर – कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 6 जनवरी को 28 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 725 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 36 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 28 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 088 हो गई है और रिकवरी रेट 95.85 प्रतिशत हो गया है।

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 36 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 15 हजार 741 हो गई हैै।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 243 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 410 हैं। कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 603 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version