Coronajabalpur

जबलपुर में कोरोना से आज मामूली राहत, 196 नये मरीज मिले

आशीष शुक्ला…

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार 23 सितम्बर को 202 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 196 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 202 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 7115 हो गई है।

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 196 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8687 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 134 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1438 हो गये हैं ।

Back to top button