Thursday, April 30, 2026
Latest:
jabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना संक्रमण से निपटने कार्य योजना पर चर्चा

जबलपुर। jabalpur में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक  में कोविड से निपटने कार्ययोजना पर चर्चा की गई जिला आपदा प्रबंधन समिति की आज शनिवार की रात सांसद राकेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई वर्चुअल बैठक में कोरोना के संक्रमण की वर्तमान स्थिति और इसके प्रसार को रोकने भविष्य की रणनीति पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया । वर्चुअल बैठक में समिति के सभी सदस्यों को लेपटॉप और मोबाइल के माध्यम से कनेक्ट किया गया था ।

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने कोरोना के संक्रमण के प्रसार से निपटने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर सन्तोष जताया । इस अवसर पर सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों को शासन को भेजने पर सहमति भी बनी । वर्चुअल मीटिंग के प्रारम्भ में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने समिति के सभी सदस्यों को जबलपुर जिले की वर्तमान स्थिति तथा कोरोना संक्रमण से निपटने बनाई गई कार्य योजना की विस्तार से जानकारी दी । कलेक्टर ने प्रदेश के अन्य बड़े शहरों से जबलपुर की तुलनात्मक स्थिति भी प्रस्तुत की । बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने कोरोना से निपटने किये जा रहे प्रयासों में प्रशासन का मजबूती से साथ देने का भरोसा भी दिया ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम