जबलपुर में कोरोना वाइरस संक्रमण का आंकड़ा 700 पार, गुरुवार रात 8 पॉजिटिव, गोहलपुर में कोरोना अटैक

जबलपुर। गुरुवार की शाम तक मिली जाँच रिपोर्ट्स में गोहलपुर थाना के पीछे किराये के मकान में रहने वाला 57 वर्षीय पुरुष, प्रेम आश्रम जिलहरीघाट

निवासी 65 वर्षीय पुरुष, न्यू आदर्श नगर विवेकानंद वार्ड निवासी 58 वर्ष का पुरुष एवं 24 वर्ष का युवक, शीतल छाया संगम कॉलोनी निवासी पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में रहे 50 वर्ष का पुरुष एवं 29 वर्ष की महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

चौंतीस वर्ष की एक महिला एवं सत्तर वर्ष का एक पुरुष भी गुरुवार की शाम तक मिले कोरोना संक्रमितों में शामिल हैं ।

इन्हें मिलाकर गुरुवार की शाम 6 बजे की स्थिति में जबलपुर में 705 व्यक्तियों कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है । इनमें से 438 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 250 हो गये हैं।

Exit mobile version