Site icon Yashbharat.com

जबलपुर के कुख्यात बदमाश बबलू उर्फ पंडा की बीजाडांडी में सिर में गोली मारकर हत्या

wp 1628795469662

जबलपुर में गोराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बिलहरी- तिलहरी क्षेत्र के कुख्यात बदमाश दिलीप सिंह उर्फ बबलू उर्फ पंडा की सीमावर्ती मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र उदयपुर में जुआ फड मेें हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बीजाडांडी थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर के दशमेश ढाबा में एक व्यक्ति की हत्या करने की खबर लगी थी। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि मृतक जबलपुर जिले का कुख्यात बदमाश बबलू पंडा था। बदमाश और उसके कुछ साथियों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद एक युवक ने बबलू पंडा पर गोली चला दी ।जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। बेहोशी की हालात में बबूल पंडा ने उठने की कोशिश की तो युवकों ने धारदार हथियार से गले पर कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पत्नी व दोस्त की गोली मारकर की थी हत्या

गौरतलब है कि कुख्यात बदमाश बबलू पंडा ने गोराबाजार क्षेत्र में 16 मार्च 2015 को अपनी पत्नी मंजू सोधे उम्र 40 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या करके फरार हुए बबलू पंडा ने 4 मई 2015 को अपने साथी संजय रजक का बरेला क्षेत्र से अपहरण किया और गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद संजय की लाश को उमरिया कटनी के जंगल में फेंक दिया था।

Exit mobile version