jabalpur

जबलपुर में कुंजडाई मस्जिद सहित दो नये कन्टेनमेन्ट जोन बने

जबलपुर।.कोरोना वायरस के नये प्रकरण मिलने की वजह से जबलपुर शहर में दो नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये हैं ।

नये कन्टेनमेन्ट जोन में गढ़ा फाटक और कुंजडाई मस्जिद क्षेत्र शामिल है । इस बारे में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने आदेश जारी कर दिया है ।

गढ़ा फाटक कन्टेनमेन्ट जोन में लाल स्कूल के आसपास का प्रभावित क्षेत्र तथा कुंजडाई मस्जिद कंटेन्मेंट जोन में कुंजडाई मस्जिद के आसपास का प्रभावित क्षेत्र शामिल किया गया है ।

Back to top button