जबलपुर में कचरा फेंकने के मामूली विवाद पर युवक की हत्या, बाबा टोला में सनसनी

जबलपुर, (सृजन शुक्ला)। हनुमानताल थानांतर्गत कचरा फेंकने जैसी मामूली विवाद पर हत्या का मामला सामने आया है जहां पर पांच आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति की तलवार, राड और चाकू से हत्या कर दी। जहां पर अस्पताल ले जाते ले जाते युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है तथा तीन की तलाश जारी है।

क्या है मामला
हनुमानताल टेड़ी नीम बाबाटोला अंतर्गत सईद शाह उम्र 40 वर्ष के घर के पाससद्दाम कुरैशी का घर है। अक्सर सद्दाम एवं सईद की भाभी के बीच कचराफेंकने को लेकर विवाद होता रहता था। कई बार सद्दाम और उसके घर वाले सईद की भाभी को गलत लहजे से संबोधित किया करते थे। इस विवाद के बाद मृतक सईद शाह ने सद्दाम एवं भूरा को सड़क में बुलाकर समझाईश दी और अपना व्यवहार सही रखने की हिदायत भी दी।

परंतु यही बात आरोपियों को नगवार गुजरी और सद्दाम कुरैशी, भूरा कुरैशी, बौना, सप्पू मुसलमान, आरिफ मुसलमान रात 12बजे सईद के घर पहुंचे और उसे सड़क में बुलाकर तलवार एवं राड और चाकू से दनादन वार कर दिया। जिसके बाद सईद की स्थिति गंभीर हो गई और उसे तुरंतअस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल पहुंचे पहुंचे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पकड़े दो आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सद्दाम कुरैशी एवं भूरा को गिरफ्तार करलिया है तथा तीन आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ये तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे एवं कोई पुरानी रंजिश के तहत यह हमला किया गया है इस बात की भी तफ्तीश जारी है।

रात 12 बजे मृतक के घर 5 आरोपियों ने तलवार से हमला किया जिसके बाद सईद शाह नामक व्यक्ति की घटना में मौत हो गई। जबकि मुख्य आरोपी सद्दाम कीगिरफ्तारी कर ली गई है और लगातार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
उमेश गुलानी
थाना प्रभारी हनुमानताल

Exit mobile version