Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में एक सप्ताह बाद आज फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 61 नये मरीज मिले

Jabalpur rail station

जबलपुर। आशीष शुक्ला। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज कोरोना से स्वस्थ होने पर 36 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 2 हजार 062 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 61 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 36 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 444 हो गई है ।

कोरोना के नये मरीजों की संख्या बढ़ने से जबलपुर का रिकवरी रेट घटकर अब 94.24 प्रतिशत हो गया है। कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 61 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 204 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या अभी 212 ही है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस भी बढ़कर अब 548 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 916 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version