jabalpurLatest

जबलपुर में एक परिवार के 7 सदस्य सहित 10 पॉजिटिव

आशीष शुक्ला….

जबलपुर। रविवार को मिली जाँच रिपोर्ट्स में दस और व्यक्तियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है ।पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों में सर्रापीपल राँझी में रहने वाले एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल हैं। इनमें 65 एवं 39 वर्ष के पुरुष, 60 वर्ष एवं 42 वर्ष की महिला, 18 वर्ष की युवती, 5 वर्ष का बालक और 3 वर्ष की बच्ची शामिल है ।

ये सभी परिवार के ही पूर्व में संक्रमित पाये गये सदस्य के सम्पर्क में थे । इसी परिवार के पड़ोस में रहने वाले 65 वर्ष का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

शेष दो कोरोना संक्रमितों में लम्हेटाघाट रोड तिलवारा निवासी 30 वर्ष की महिला, कुमार मेडिकोज के सामने मिलौनीगंज निवासी 55 साल की महिला शामिल है ।

Back to top button