जबलपुर में आज 2 रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 170 हुई
जबलपुर। जबलपुर में आज फिर 2 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 170 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज शुक्रवार की शाम मिली 99 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में 2 को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है ।
पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों में मोहम्मद खालिद उम्र 29 वर्ष एवं मोहम्मद इरशाद उम्र 21बर्ष शामिल हैं । ये कन्टेमेंट क्षेत्र के ही निवासी हैं । इन्हें मिलाकर *
जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 170 हो गई है ।

