Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में आज मिले 187 नये कोरोना मरीज, 3 की मृत्यु, अब तक 103 ने जान गंवाई

coronavirus 8

आशीष शुक्ला…

जबलपुर।  यशभारत कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार को 104 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 187 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 104 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 4044 हो गई है।

कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 187 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5516 पहुँच गई है।

तक 103 व्यक्तियों की मृत्यु

बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 103 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1369 हो गये हैं। आज 1554 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं। वहीं 1364 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं ।

Exit mobile version