Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में आज फिर बढ़े कोरोना पॉजिटिव, 41 नये मरीज मिले, 32 डिस्चार्ज

images 10

Jabalpur corona news आशीष शुक्ला जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 9 नवम्बर को 32 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 942 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 41 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 32 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 380 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट अब 94.45 प्रतिशत हो गया है।

अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 94.45 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 41 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 107 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 212 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 515 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 2 हजार 020 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

Exit mobile version