Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में आज फिर कोरोना संक्रमित का अर्ध शतक, मिले 58 नए पॉजिटिव

IMG 20200922 WA0049

जबलपुर, आशीष शुक्ला- JABALPUR कोरोना की दस्तक एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है, जबलपुर में बीते दो दिनों से 50 से अधिक संक्रमित मिलने से चिंता बढ़ गई है। जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर गुरुवार 19 नवम्बर को 36 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया, वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 845 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 58 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 36 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 693 हो गई है और रिकवरी रेट 93.39 प्रतिशत हो गया है।

कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 58 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 591 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 216 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 682 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 654 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version