jabalpurLatest

एक दिन की राहत के बाद आज फिर जबलपुर में कोरोना का दोहरा शतक, मिले 212 नए संक्रमित

आशीष शुक्ला…

Jabalpur जबलपुर – यशभारत कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार 24 सितम्बर को 226 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 212 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 226 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 7341हो गई है।

कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 212 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8899 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 136 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1422 हो गये हैं ।

Back to top button