Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में आज कोरोना से बड़ी राहत, मिले 95 नए पॉजिटिव, 108 डिस्चार्ज

IMG 20200922 WA0044

आशीष शुक्ला

जबलपुर। जबलपुर में आज कोरोना से बड़ी राहत मिली है। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार 11 अक्टूबर को 108 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 605 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 95 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 108 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 285 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.09 प्रतिशत हो गया है।

अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 90 प्रतिशत से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं । कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 95 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 11 हजार 416 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 182 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 949 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 319 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं

Exit mobile version