Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में अभिनेता राजपाल यादव एवं आशुतोष राणा ने बढ़ाया कोरोना वरियर्स का हौसला

images 2020 04 16T154424.382

जबलपुर. फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव बुधवार को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने फील्ड में काम करने वाले मेडिकल स्टॉफ, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।

आशुतोष राणा ने कहा कि अपनी जिंदगी की परवाह किए बगैर लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे अधिकारी और कर्मचारी देवदूत के समान हैं। लिहाज़ा हर किसी को इनका सम्मान करना चाहिए। दोनों कलाकारों ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जानकारी दी और लोगों से अपील की कि इसका पालन करें।

उन्होंने कहा कि इसी के जरिए कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। इसलिए घर पर रहें और सुरक्षित रहें। दोनों फिल्म कलाकार जबलपुर एसपी अमित सिंह के आग्रह पर कोरोना प्रभावित इलाके कोतवाली और लार्डगंज पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच समय बिताया और उनका उत्साह भी बढ़ाया।

इधर, बुधवार को जबलपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला। नया कोरोना मरीज 70 वर्षीय बुजुर्ग के बेटे का दोस्त है। अब जबलपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। वहीं पांच मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

जबलपुर में जितने केस आए हैं, उसमें ज्यादातर लॉर्डगंज और कोतवाली इलाके से हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन ने इन क्षेत्रों को रेड जोन बना दिया है। इन्हीं दोनों रेड जोन क्षेत्रों में फिल्म स्टार आशुतोष राणा और राजपाल यादव पहुंचे। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।

आत्मीय रूप से करीब आने का समय है : आशुतोष राणा 
हमारे मनीषियों ने बताया है यम नियम और संयम, जो कि हमारी सरकार भी कह रही है, जिसका हमें पालन करना चाहिए। अगर इसका पालन किया गया तो हम कोरोना महामारी से जल्दी ही निदान पा लेंगे। आत्मीय रूप से करीब आने का समय है, लेकिन ये समय हमें शारीरिक दूरी बनाने का है तो हम अपने परिवार के साथ सुख पूर्वक रह सकें।

फील्ड पर काम करने वाले लोगों को बहुत धन्यवाद दूंगा। क्योंकि जहां पर निकलना वर्जित हो, ऐसे समय में जो भी लोग बाहर निकलकर अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद कर रहे हैं। वह ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं। हम उनका अभिनंदन करते हैं। अपनी किताब ‘रामराज्य’ के बारे में आशुतोष राणा ने कहा कि 2 अप्रैल को किताब की लांचिंग थी और वह बेस्ट सेलर में शामिल थी, लेकिन जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से सब बंद हो गया हो गया है।

Exit mobile version