Latest

अभिनेता आशुतोष राणा व राज्य मंत्री गौतम टेटवाल दद्दा धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे, समाधि स्थल पर मत्था टेका, शिष्य मंडल से की चर्चा

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दद्दा धाम में जारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान आज फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा और राज्य मंत्री गौतम टेटवाल पहुंचे। पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक व पंडित नीरज शास्त्री ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया।साहित्यकार आलोक श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में पहुंचे। अभिनेता आशुतोष राणा व राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने सबसे पहले दद्दाजी की समाधि स्थल पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय ध्यानमग्न रहे। इस दौरान फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के साथ मिलकर दद्दा शिष्य मंडल और आयोजन समिति के सदस्यों से भी सौहार्दपूर्ण चर्चा की। उन्होंने महोत्सव की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि “यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक महान प्रयास है।”

Back to top button