जबलपुर में अब तक कोरोना के 1938 मरीज हुये स्वस्थ, आज मिले 85 नए मामले
अशीष शुक्ला…
जबलपुर (यशभारत)। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज बुधवार को 125 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।
जबलपुर में एक दिन में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है । इसके पहले चार अगस्त को 95 व्यक्तियों को कोरोना से ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया था।
बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 85 नये मरीज भी सामने आये हैं । जबलपुर में आज डिस्चार्ज हुये 125 व्यक्तियों को मिलाकर कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1938 हो गई है।
कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 85 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2750 पहुँच गई है।
बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक मरीज की हुई मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर कोरोना से अभी तक 58 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 754 हो गये हैं । आज बुधवार की शाम 6 बजे तक 972 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी । वहीं आज 1325 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं।