Site icon Yashbharat.com

जबलपुर पुलिस की वाहन चालकों को समझाईस, नम्बर लिखवा लें वरना…

IMG 20201119 WA0030

जबलपुर। वाहन चालकों को समझाईस देने एवं नम्बर प्लेटों पर नम्बर डलवाने के बाद 214 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 लाख 7 हजार रूपये शमन शुल्क किया गया फाईन

संजय कुमार अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर ने बताया कि आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्ग निर्देशन में संपूर्ण जिले में दिनांक 18-11-2020 से दिनांक 02-12-2020 तक तीन-तीन दिवस के पाॅच चरणों में जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा एक यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।

इसके अंतर्गत कल दिनांक 18.11.20 से आज दिनांक 19.11.2020 तक बिना नम्बर एवं अमानक नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाना थी । पहले दिन जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा काफी लोगोे को समझाईस देकर उनके नम्बर प्लेट सुधरवाई गई तथा मौके पर ही 449 वाहनों पर नम्बर डलवायें गये।

इस कार्यक्रम के चलते ऐसे कई वाहन चालकों के द्वारा कार्यवाही के भय से अपनी गाड़ियों पर नम्बर लिखवाने की कार्यवाही स्वमेंव की गई है व 214 वाहनों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 51/177 CMVR (नियमानुसार नंबर लेख न होना) एवं 77/177 CMVR (वाहन में आगे/पीछे नंबर लेख न होना) तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क राशि 1 लाख 7 हजार रूपये वसूल की गयी।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तारतम्य में दिनांक 21.11.20 से 23.11.20 तक बिना हेलमेट लगाये वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जावेंगी। जबलपुर यातायात पुलिस संस्कारधानी वासियों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय हेलमेट  पहनें तथा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क अनिवार्य रूप से धारण करें ।

Exit mobile version