Sunday, May 10, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर पहुंचे हार्दिक पटेल की कार पर फेंके गए अंडे और पत्थर!

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की कार पर अंडे और पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जबलपुर में BJP कार्यालय के उनकी कार पर हुआ हमला है. जहां कार पार अंडे फेंके गए.

दरअसल, हार्दिक पटेल जबलपुर के पनागर में होने वाले सम्मलेन में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार पर हमला हुआ. बताया जा रहा है कि उनकी कार पर अंडे भी फेंके गए हैं.

घटना के बाद हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि ‘ मप्र के जबलपुर में मामा शिवराज के चेलो ने हमारा स्वागत अंडे से किया, आज जबलपुर से पनागर जाते वक़्त आगाचोक पर मेरी गाड़ी पर जमकर अंडे बरसाए और नामर्दों की तरह भागकर चले गए, अरे मामा शिवराज अंडे से यह हार्दिक नहीं रुकने वाला, बंदूक़ की गोली चलाओ !!जब तक रक्त है मुझमें लड़ाई जारी है.

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply