Site icon Yashbharat.com

जबलपुर : डीवीआर में खराबी से कई फ्लाइट्स हुई निरस्त

aircraft 123005 1280

जबलपुर । जबलपुर एयरपोर्ट पर डीवीआर उपकरण में खराबी आने की वजह के फ्लाइट्स के आवागमन पर काफी प्रभाव पड़ा है।

स्पाइसजेट ने अपनी सभी उड़ानों को और जूम एयरलाइंस ने अपनी दिल्ली – जबलपुर – कोलकाता उड़ान को निरस्त कर दिया है।

मौसम खराब होने की वजह से आज हवाई यातायात के सामान्य होने की संभावना काफी कम है। सूत्रों के मुताबिक नए डीवीआर के कल तक दिल्ली से पहुंचने की संभावना है।

डीवीआर की मदद से खराब मौसम होने पर पायलट से संपर्क किया जाता है। फिलहाल जबलपुर में मौसम खराब है और यदि मौसम साफ रहा तो फ्लाइट्स फिर से शुरू हो सकती है।

गौरतलब है जबलपुर से रोजाना 5 फ्लाइट्स का संचालन होता है और इनके जरिए रोजाना 700 लोग हवाई सफर करते हैं।

Exit mobile version