jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर जिले में कल से होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जिले में 103 कक्षों पर होगी खरीदी

जबलपुर। जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन कल 16 नवंबर से किया जायेगा। किसानों की सुविधा के लिहाज से जिले में अभी तक 92 खरीदी केन्द्र बनाये जा चुके हैं। सभी खरीदी केन्द्रों पर बारदानों, तुलाई मशीन आदि की पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं।

किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 1868 रुपए प्रति क्विंटल रुपए की दर से किया जायेगा। जिले में इस बार धान उपार्जन के लिए लगभग 46 हजार किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। जिला विपणन अधिकारी रोहित सिंह बघेल के मुताबिक जिले में साढ़े चार लाख टन गेंहू के उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने बताया कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन के लिए इस बार जिले में 110 खरीदी केन्द्र बनाये जाएंगे। जिले में इस वर्ष करीब साढ़े चार लाख टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम