Site icon Yashbharat.com

जबलपुर कोरोना संक्रमण पर विजय पाने की ओर बढ़ रहा, आज मिले सिर्फ 28 पॉजिटिव

Jabalpur rail station

आशीष शुक्ला..

कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 59 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए हैं आज सिर्फ 28 पॉजिटिव मिले राहत की बात है लगने लगा है कि जबलपुर कोरोना पर विजय की ओर अग्रसर है।अब तक 11 हजार 856 कोरोना मरीज हुये स्वस्थ, रिकव्हरी रेट 93.15 प्रतिशत हो गया है।

जबलपुर, यशभारत। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार 29 अक्टूबर को 59 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 823 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 28 नये मरीज सामने आये हैं आज डिस्चार्ज हुये 59 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 856 हो गई है।

जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 93.15 प्रतिशत हो गया है* अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 93.15 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 28 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 727 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 203 हो गई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 668 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 722 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version