jabalpurLatest

जबलपुर के सदर इलाके की एक गोदाम में भयंकर आग, फायर बिग्रेड बुझाने जुटी आग

जबलपुर के सदर इलाके की एक गोदाम में भयावह आग लगने की सूचना मिल रही है।

जानकारी के अनुसार यहां सदर काली मंदिर के समीप गणेश चौक की गोदाम में एकाएक आग की चिंगारी ने ऐसा रूप धारण किया कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। दमकल के एक दर्जन से ज्यादा वाहन आग को काबू करने में लगे है।

सदर मैन रोड स्थित काली मंदिर के पास गणेश चौक एक ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पास दुकान जलने लगी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर है जो आग को काबू कर रही है। दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

महाकाली मंदिर के बाजू से यूनाइटेड साइकिल की दुकान है। यह दुकान रात में बंद थी। रात करीब 12:45 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से ही सटकर एक हॉट चिप्स की भी दुकान थी जहां तक आग पहुंच गई प्रत्यक्षदर्शी बंटी शिवहरे, राजेश ने बताया कि हल्ला मचने पर छेत्रीय नागरिक भी जमा हो गए। दमकल विभाग को सूचित किया गया नागरिकों सहयोग से दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। क्योंकि दुकान में टायर टू के साथ अन्य सामग्री भी रखी होने के कारण चारों ओर धुंआ का गुब्बार दिखाई दे रहा था। यह दुकान अमन छावड़ा की बताई जाती है । आग से समान बुरी तरह जलकर नष्ट हो गया ।

क्षेत्र मेंदहशत मची

आग लगने से क्षेत्र में दहशत मच गई क्योंकि आप से उठती लपटों को देखकर आसपास के लोग सहम गए थे दमकल विभाग की चार गाड़ियों की मदद से आप पर काबू पाया जा सका कैंट बोर्ड के साथ ही नगर निगम का भी दमकल वाहन आग बुझाने में लगा रहा । बताया जाता है साइकिल की दुकान में रबड़ के समान एवं जवलंनसील सामग्री रखी होने के कारण चारों ओर धुआं फैल गया था । वही हॉट चिप्स की दुकान में भी गैस सिलेंडर एवं भटियां थी जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। हालांकि देर रात करीब 1:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली

Back to top button