जबलपुर के लिए राहत वाली खबर, Corona का एक औऱ मरीज स्वस्थ, अब तक 6 हुए ठीक

जबलपुर। अब से कुछ देर पहले जबलपुर में ये 70 वर्षीय व्रद्ध की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट से जहां चिंता बढ़ी थी वहीं एक राहत वाली खबर भी आई है। कोरोना संक्रमित एक और मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है।

आज इस मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई कल उसे डिस्चार्ज किया जाएगा। इस तरह भले ही जबलपुर में मरीजों की संख्या 11 हो गई लेकिन इसमे से 6 पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं। लिहाजा जबलपुर वासियों सहित प्रशासन के लिए भी राहत की खबर है।

आज जिस संक्रमित की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली उसका नाम मनोज साहू है। आपको बता दें कि अग्रवाल परिवार के साथ यह दूसरा मरीज है जो पूरी तरह से रिकवर हुआ है। हालांकि अभी वह कवारेटाइन ही रहेगा। कुलमिलाकर अब जबलपुर में आज पॉजिटिव मिले एक व्यक्ति के साथ अब 5 एक्टिव केस हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहा तो सभी मरीजों को रिकवर कर लिया जाएगा।

Exit mobile version