Site icon Yashbharat.com

जबलपुर के लिए बड़ी राहत की खबर, आज मिले सिर्फ 39 नए कोरोना मरीज

images 10

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार 21 अक्टूबर को 107 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 567 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 39 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 107 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 401 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 92.16 प्रतिशत हो गया है।

अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 91.16 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 39 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 370 हो गई है ।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अब तक 196 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 773 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 711 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

Exit mobile version