जबलपुर के बरगी में RTO आरक्षक के ऊपर चालक ने चढ़ाया ट्रक, हालत गंभीर

जबलपुर यश भारत। आज सुबह बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत nh7 सुकरी एवं कालादेही के बीच में एक ट्रक चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आरटीओ के आरक्षक के ऊपर उस समय ट्रक चढ़ा दिया जब वह चेकिंग के लिए ट्रक को रोक रहा था।

इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना के संबंध में बरगी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ में पदस्थ 35 वर्षीय आरक्षक प्रदीप चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ नेशनल हाईवे सुकरी एवं कालादेही गांव के पास सुबह 8:30 बजे वहां से हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान हरियाणा का एक ट्रक जबलपुर की ओर आ रहा था जिसको चेकिंग करने के लिए आरक्षक प्रदीप चौधरी द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया किंतु ट्रक चालक ने वाहन को तेज गति से चलाते हुए आरक्षक के ऊपर चढ़ा दिया।

यह तो अच्छा हुआ भी आरक्षक वाहन चालक की नियत को समझते हुए मार्ग से कुछ किनारे हुआ इसी दौरान ट्रक उसके दोनों पैरों को रौंदते हुए आगे निकला और मौके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया इस दुर्घटना की जानकारी जैसे उसके साथियों को लगी तो हम मौके पर पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई इस घटना में आरक्षक प्रदीप चौधरी के दोनों पैरों में फैक्चर हो गया एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जबलपुर रवाना किया गया पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version