jabalpur

जबलपुर की तीन सीट की घोषणा बांकी,पांच दिग्गज मैदान में

जबलपुर,यभाप्र। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 177 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद नाम तय किए गए। इस लिस्ट में 2 वर्तमान मंत्री और 27 विधायकों का टिकट कट गया है। इस सूची में जबलपुर जिले की आठ सीटों में से पांच में फिर पुराने चेहरों को ही मैदान में उतरा गया है। जबकि तीन सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। आज सुबह भाजपा की पहली सूची जारी होते ही पूर्व, केंट, पनागर,बरगी और सिहोरा में प्रत्याशियों के यहां उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ढोल ढमाकों के बीच स्वागत किया गया। पहली सूची में केंट से मौजूदा विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व से अंचल सोनकर, पनागर से सुशील तिवारी इंदू, बरगी से प्रतिभा सिंह और सिहोरा से नंदनी मरावी पर फिर विश्वास जताते हुए चुनावी समर में उतारा गया है। जबकि उत्तर-मध्य ,पश्चिम और पाटन सीट की घोषणा बांकी है। इन सीटों अभी भी घमासान हो रहा है, नेता तय नहीं कर पा रहे है कि क्या किया जाए. हालांकि एक-दो दिन में एक नाम पर सहमति तो बनाना ही पड़ेगी. किसी भी एक नाम पर नेता सहमति नहीं बना पा रहे है.। राजनीतिक गलियारे से आ रही खबरें बताती हैं कि उत्तर मध्य से किसी पार्षद को भी उम्मीदवार नाया जा सकता है। वरिष्ठ नेताओं के बीच इन सीटों को लेकर जमकर कलह मची हुई है. सोशल मीडिया वाट्स, फेसबुक की हवा में उड़ रही सूचियां, हर पल दावेदारों की धड़कनें तेज कर रही हैं।

Leave a Reply

Back to top button