jabalpur

जबलपुर का सरकारी कुंआ क्षेत्र कन्टेनमेंन्ट जोन से मुक्त

जबलपुर। जबलपुर का सरकारी कुआँ क्षेत्र कन्टेनमेंन्ट जोन से मुक्त घोषित किया गया है। यहां पिछले 21 दिन में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। इससे पहले पाटन को कन्टेनमेट जोन से मुक्त किया गया था।

पिछले 21 दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आने की वजह से सरकारी कुआँ, घमापुर क्षेत्र को कण्टनमेन्ट जोन से मुक्त कर दिया गया है ।

इस बारे में आज जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने आदेश जारी कर दिया है। सरकारी कुआँ (घमापुर) से कंटेन्मेंट जोन हटा लिये जाने के बाद अब जबलपुर जिले में 12 कंटेन्मेंट क्षेत्र रह गये हैं ।

Back to top button