जबलपुर, कटनी सहित पांच स्टेशनों पर खुलेगा रेल रेस्त्रां, अब शहरवासी भी चख सकेंगे लज़ीज़ व्यंजनों का स्वाद

Rail news जबलपुर सहित पांच स्टेशनों पर खुलेगा अब रेल रेस्त्रां खुलने वाला है। रेल मंडल जबलपुर में सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने बताया कि जबलपुर, मदनमहल के साथ ही कटनी, सतना और पिपरिया रेलवे स्टेशन के बाहर पहले चरण में रेल रेस्त्रां खोले जाने हैं। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे।

रेल यात्रियों के साथ अब शहरवासी भी लजीज व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। ये सब स्टेशन के बाहर खुलने वाले ट्रेन रेस्त्रां से सम्भव होगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री भी ऑर्डर पैक करा सकेंगे। अभी देश में आसनसोल में इस तरह का पहला ट्रेन रेस्त्रां संचालित है। अब पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर और मदनमहल सहित पांच स्टेशनों पर इस तरह का रेल रेस्त्रां खोलने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। रेलवे के पुराने कोच को रेल रेस्त्रां में बदला जाएगा। नए वर्ष में यह सौगात शहर को मिलेगी।

रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स नाम दिया
रेलवे ने रेल रेस्त्रां को रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स नाम दिया है। फरवरी 2020 में शुरू हुए आसनसोल के बाद पश्चिम मध्य रेलवे में रेल रेस्त्रां खोलने की तैयारी चल रही है। कोच की दीवारों पर पेंटिंग, पुरानी चीजें और केतली बल्ब से रेस्त्रां का लुक दिया जाएगा। इस रेस्त्रां में रोल्स से लेकर वेज और नॉनवेज हर तरह का खाना मिलेगा।

दो कोच से बनेगा रेस्त्रां
रेलवे के पुराने दो कोच को जोड़कर इसे तैयार किया जाएगा। एक कोच में 40 से 45 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता रहेगी। पूरा रेस्त्रां एयरकंडिशन रहेगा। इसमें नाश्ता, लंच, डिनर, टी स्नैक्स के साथ स्थानीय मिठाई और पकवान शामिल किए जाएंगे।

खास होगा इंटीरियर
रेल रेस्त्रां एसी या स्लीपर कोच के उपयोग से तैयार होगा। रेस्त्रां लोगों को आकर्षित करें, इसके लिए इंटीरियर में काफी बदलाव किए जाएंगे। सिर्फ बाहर की बनावट में कोई फेरबदल नहीं होगा। कोच की दीवारों पर पेेंटिंग के अलावा रेलवे से जुड़ी पुरानी चीजें, आसपास के पर्यटन स्थलों को दर्शाती तस्वीरों से लग्जरी लुक दिया जाएगा।

जबलपुर सहित पांच स्टेशनों पर खुलेगा रेल रेस्त्रां
रेल मंडल जबलपुर में सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने बताया कि जबलपुर, मदनमहल के साथ ही कटनी, सतना और पिपरिया रेलवे स्टेशन के बाहर पहले चरण में रेल रेस्त्रां खोले जाने हैं। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे।

Exit mobile version