जबलपुर । कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच एक अच्छी खबर यह आ रही है कि मरीज ठीक भी हो रहे हैं और उनकी अस्पताल से छुट्टी भी हो रही हैं। जबलपुर में जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 84 पर जा पहुंची है वहीं आज दो लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया गया जा रहा है। उन्हें मेडिकल हॉस्पिटल से पूर्ण स्वस्थ होकर घर जाने की परमिशन मिल गई है पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल हॉस्पिटल में उनका इलाज निरंतर जारी था और धीरे-धीरे उनकी स्थिति में सुधार हुआ कुछ दिनों बाद जब उनका करो ना टेस्ट कराया गया तो वह नेगेटिव आया और उनके स्वास्थ्य में बहुत ज्यादा सुधार भी हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय आकर्षण और डॉक्टर गुहा का जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें लेकिन उन्हें अभी 14 दिन घर में रहने को कहा है। अब तक 9 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जबलपुर अच्छी खबर : पॉजिटिव मरीजों की संख्या 84 पार वहीं दो कोरोना पीड़ित ठीक होकर घर जा रहे

