Thursday, May 28, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

जप्त एक लाख 65 हजार बिल पेश करने पर ग्रामीण को वापस किये पुलिस ने

कटनी।  पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिजीत रंजन के आदेश के परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनोज केडिया के निर्देशन में तथा sdop अखिलेश गौर के सुपरविजन में थाना क्षेत्र उमरियापान में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

wp 1699880792820

जिसमें आज थाना उमरियापान क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग के दौरान हरदी नहर के पास एक मोटर साइकिल चालक कमल जैसवाल को रोककर चेक किया गया जिसके पास 164525/रू ( एक लाख चौसठ हजार पांच सो पच्चीस रुपय) मिला। जिसके द्वारा मौके पर से कोई बिल ना होने पर जप्त किया गया जिसके कुछ देर पश्चात बिल लेकर पेश करने पर जप्त शुदा पैसे संबंधित व्यक्ति को सुपुर्द किया गया ।वाहन चेकिंग में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक 503 अजय सिंह , प्रधान आरक्षक 757 आशीष झरिया की सरहनीय भूमिका रही ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम