jabalpur

जनवरी में जलवे दिखाएंगे हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी

जबलपुर,यभाप्र। लंबे अंतराल के बाद शहर में हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश की नामी टीमों के खिलाड़ी अपनी स्टिक के जादू का मुजाहरा पेश करेंगे। हॉकी इंडिया के तत्वावधान में 09वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 10.जनवरी से 23 जनवरी तक जबलपुर के 2-3 हॉकी मैदानों पर विधिवत कराया जायेगा। उक्त चैम्पियनशिप में देश की 30 टीमें भाग लेगी चैम्पियन शिप लीग कम नॉकआउट आधार पर आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु म.प्र.टीम का चयन बैतूल में किया गया। प्रक्रिया में भाग लेने वाले समस्त खिलाडिय़ों को हॉकी इंडिया द्वारा निर्धारित किये गये आयु सत्यता प्रमाण एवं साथ ही चिकित्सक द्वारा प्रमाणित आयु प्रणाम पत्र लाना अनिवार्य किया गया था लोक बहादुर महासचिव हॉकी म.प्र.की जानकारी के अनुसार चयनित खिलाडिय़ों का एक प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय हॉकी के पूर्व आयोजित किया जायेगा तथा इसी दौरान टीम की अंतिम चयन प्रक्रिया की जायेगी।

Leave a Reply

Back to top button