जनचेतना यात्रा से खोलेंगे सरकार की पोल

जबलपुर, नगर प्रतिनिधि। पूर्व विधानसभा क्षेत्र में फैली समस्याओं और सरकार की नीति के खिलाफ पूर्व विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है जो पांच नवम्बर से वार्ड स्तर पर प्रारंभ होगा। उक्ताशय की जानकारी पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष लखन घनघोरिया ने एक प्रेस कॉफ्रेंस के माध्यम ने दी। उन्होंने 13 सूत्रीय बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि नगर निगम जिला प्रशासन और विद्युत मंडल मिलकर जनता को लूट रहा है। डायवर्सन के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की वसूली हो रही है। नगर निगम बीस गुना ज्यादा सम्पत्ति कर वसूल रहा है और एमपीईबी की लूट तो जगजाहिर हो चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, पार्षद ताहिर अली, राजु लाईक, जित्तू ठाकुर, गुलाम आदि मौजूद रहे।
घर घर पहुंचेंगे
्रलखन घनघोरिया ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को जागृत करने के लिए पूर्व विधानसभा के सभी वार्डोंं में यात्रा घर घर पहुंचेगी और लोगों को सरकार की नीति के बारे में बताएंगे। इसके अलावा अगले चरण में नगर निगम जिला मुख्यालय और विद्युत मंडल का घेराव करके उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। घनघोरिया ने अमेरिका में शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए बयानों पर भी जमकर चुटकी ली।

इसे भी पढ़ें-  खबरदार रेल यात्रियों! जबलपुर में बाथरूम के पानी से धोई जा रही थीं सब्जियां; सिद्धी विनायक रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, अस्वच्छता की हदों ने चौंकाया

Leave a Reply

Scroll to Top