जनआर्शीवाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
55 दिवसीय यात्रा का जबलपुर में रोड शो के साथ समापन , टिकट दावेदारों को लेकर यात्रा में नजर आई प्रतिस्पर्धा
जबलपुर. नगर प्रतिनिधि। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री जनआर्शीवाद यात्रा का रथ आज जबलपुर पहुंचा। यात्रा के स्वागत के लिये भाजपा ने पूर्व से ही युद्व स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी थी। पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं को भीड जुटाने के लिये पूर्व में ही कई बैठके आयोजित की गई थी जिसका असर शहरभर में दिखाई पडा। रथयात्रा की आगवानी प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद राकेश सिंह ने पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की।
शहर प्रवेश पर प्रारंभ हुए रोड-शो के दौरान सीएम ने जिलें की सभी विधानसभा क्षेत्र से निकले। सभा के दौरान उन्होंने कृषि, बिजली, सिंचाई, भावांतर योजना, गरीबों को पक्के मकान, बालिका शिक्षा, उज्जवला और तीर्थ दर्शन जैसी अन्य योजनाओं और उपलब्धियों के माध्यम से लोगों के दिल में उतरने का प्रयास किया। कांग्रेस पर तीखे प्रहार भी किए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल प्रदेश का बंटाधार किया. सत्ता से दूरी उन्हें परेशान कर रही है, इसलिए अब शिवराज हटाओ की रट लगा रहे हैं।
डूबता जहाज है कांग्रेस
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन-आशीर्वाद यात्रा अक्टूबर गुरुवार की देर शाम जबलपुर पहुंची जबलपुर की चार विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सभा में सीएम श्री चौहान व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बेहाल है, यही वजह है कि आज हिन्दुस्तान के सभी राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है , उसे अपने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ तक पर भरोसा नहीं है, तभी तो चार-चार कार्यकारी अध्यक्ष उनकी निगरानी के लिए नियुक्त किये गये हैं।
कांग्रेस पर प्रदेश अध्यक्ष ने बोला हमला
सिहोरा में सभा के पूर्व सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संबोधित किया. सिंह ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है. कांग्रेस को अपने ही प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भरोसा नहीं है, इसलिए चार-चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं. यह पद के लोभ और असंतुष्टों को संतुष्ट करने की निचले दर्जे की राजनीति की भी बानगी है. सिंह ने कहा कि अनुशासन ही भाजपा की पहचान है.
यात्रा का मार्ग हुआ कम, जबलपुर में समापन
जनआशीर्वाद यात्रा के तहत सीएम को मझौली से होकर पनागर आना था, लेकिन समय और आचार संहिता को देखते हुए सीएम की यात्रा को संक्षिप्त कर दिया गया. चौहान सिहोरा से सीधे गोसलपुर, पनागर होते हुए जबलपुर पहुंचे. सीएम ने रथ से ही लोगों को संबोधित करते हुए चौथी बार के लिए आशीर्वाद मांगा, अंत में वे पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत गढ़ा पहुंचे. यहां भी सीएम ने जनता से चौथी बार के लिए आशीष की अपील की. मुख्यमंत्री चौहान ने कहाकि वे जबलपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. कांग्रेस के समय में प्रदेश में सड़कें नहीं थी, बंटाधार दिग्विजय सिंह ने गड्ढों का प्रदेश बनाकर रख दिया।
शहर के इन मार्गो से होकर गुजरा रथ
मुख्यमंत्री जनआर्शीवाद यात्रा के रथ की शुरूआत कें ट विधानसभा से शुरू होकर पूर्व विधानसभा, उत्तर मध्य ,पश्चिम विधानसभा पहुंची जहां जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथजबलपुर की जनता का अभिवादन हाथ हिलाकर किया।
आचार संहिता के चलते जल्दी हुआ समापन
तय समय से शहर विलम्ब से पहुंची रथयात्रा की शुरूआत शाम पांच बजे से हुई व सभी विधानसभाओं का दौरा करने के दौरान आचार संहिता के चलते यात्रा को दस बजे के पूर्व ही समाप्त कर दिया गया ।
ये रहा रथयात्रा का कार्यक्रम
भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री जनआर्षीवाद यात्रा अपनी यात्रा के दौरान 230 विधानसभाओं का दौरा करेगी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान रथ और मंच सभाओं को मिलाकर लगभग 700 सभाएं की। यात्रा के लिए दो रूट बनाए गए है एक रूट में विंध्य बुंदेलखण्ड और महाकौशल को रखा गया है दूसरे भाग में भोपाल,नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, और मालवा-निमाण क्षेत्र रहा ।

