Latest

छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा, डेम में नहाने गए एक ही परिवार के 4 बच्चों की डूबने से मौत

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना अंतर्गत एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां एक ही परिवार के चार मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शाेक का माहौल हो गया। देखते ही देखते पूरा ग्राम डैम के पास जमा हो गया।

हादसा इतना दर्दनाक था कि सभी ग्रामीणों की आंखों से आसू आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को पानी से बाहर निकाला। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।

chhindwara child

 जानकारी में पुलिस ने बताया कि बिन्दरई ग्राम में रहने वाले राजपूत परिवार के चार मासूम हर्षवर्धन पिता राम नरेश सिंह उम्र 14, सफल उर्फ कृष्णा राम सुरेन्द्र सिंह बैस, आयुष एवं यश नहाने के लिए ग्राम के समीप बने डैम गए हुए थे। थोडी देर बाद मासूमों की डूबने की खबर प्राप्त हुई।

chhindwara child1

आसपास के ग्रामीणों ने शवों को पानी में तैरते देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि चारों मासूम पानी में किस तरह डूबे इस बात की जानकारी अब तक नहीं लग पाई। मामले को जांच में लिया गया है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

chhindwara child2

दो को पहुंचाया अस्पताल

जानकारी में पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मोहखेड पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। शवों को पानी से ग्रामीणों की मदद से तत्काल बाहर निकाला गया। जिसके बाद दो मासूमों की हल्की नब्ज चलने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। इन्‍हें तत्काल पुलिस ने108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचते तक दोनों मासूमों की भी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Back to top button