Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latest

छात्र संगठनों के सामने झुकी सरकार, प्राइवेट कॉलेजों में भी होंगे छात्र संघ चुनाव

भोपाल। छत्र संगठनों के दबाव के चलते मध्य प्रदेश सरकार अब प्राइवेट कॉलेजों में भी छात्र संघ चुनाव कराने पर राजी हो गई है.
उच्च शिक्षा आयुक्त नीरज मंडलोई ने कहा कि प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से चुनाव कराए जा रहे है. पहले सरकारी और अनुदान प्राप्त कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराए जा रहे हैं. उसके बाद प्राइवेट कॉलेजों में चुनाव कराए जाएंगे. लेकिन पहली प्राथमिकता उनकी सरकारी कॉलेजों में शांति पूर्ण तरीके से चुनाव कराने की है.
प्राइवेट कॉलेजों में चुनाव कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई लगातार प्रदर्शन कर रही थी और एबीवीपी ने भी प्राइवेट कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की मांग की है.इसी के चलते सरकार ने प्राइवेट कॉलेजों में चुनाव कराने की बात कही है लेकिन अभी उसका समय निर्धारित नहीं किया गया है.
उच्च शिक्षा आयुक्त मंडलोई ने इतना जरूर कहा कि पहले चरण में सरकारी कॉलेजों में चुनाव कराए जा रहे है उसके बाद अगले चरण में प्राइवेट कॉलेजों में चुनाव कराए जाएंगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply