jabalpur

छलनी से साथ होंगे करवा चौथ के चांद और जीवन साथी के दीदार

जबलपुर,यभाप्र। नगर में शनिवार को करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा है। रात में चंद्रमा की पूजा कर पति के हाथों से जल पीकर अपना व्रत खोलेंगी। नगर के मुख्य बाजार में जगह-जगह करवा, काछी, छलनी के साथ ही पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदार बैठे थे। 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक के करवा बाजार में उपलब्ध थे। महिलाओं ने करवाचौथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाथों में मेहंदी रचाने के साथ पूजन का सभी सामान की खरीदारी लगभग पूरी हो चुकी है। चंद्र दर्शन के बाद शनिवार रात 8:45 बजे करवाचौथ व्रत का समापन होगा। करवाचौथ पर 12 साल बाद ऐसा महासंयोग बन रहा कि व्रत रोहणी नक्षत्र एवं स्थिर लग्न वृषभ, वृश्चिक की बृहस्पति, दिन शनिवार को चंद्र दर्शन होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार करवाचौथ के व्रत से परिवार में सुख-शांति, समृद्घि मान-सम्मान, लक्ष्मी की वृद्घि, दीर्घायु आदि की मनोकामना पूर्ण होती है। सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता-पार्वती और कार्तिकेय के साथ भगवान गणेशजी की पूजा कर कथा सुनती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply