Site icon Yashbharat.com

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 9 जवान शहीद

Naxal Attack in Sukma

रायपुर। शुरुआती दौर में पुलिस की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि मुठभेड़ में नक्सली भी मारे गए हैं. हालांकि संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

सुकमा में नक्सलियों द्वारा एंटी लैंडमाइन व्हीकल उड़ाया गया.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 9 जवानों के शहीद होने की खबर है. बस्तर डीआईजी सुंदराज पी ने न्यूज18 को बताया कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है.नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सीआरपीएफ का एंटी लैंड माइन व्हीकल आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया. सुकमा के कासरम और पलोदी के पास बीडब्ल्यू कोबरा, सीआरपीएफ 212, एसटीएफ और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. पलोदी के पास नक्सलियों की ओर से आईईडी ब्लास्ट किया गया. इसमें 9 जवान के शहीद हो गए. इसके अलावा 5 से अधिक जवानों के घायल होने की भी सूचना है. इसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ब्लास्ट के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.

सीआपीएफ के 212 वीं बटालियन के जवान एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार होकर रवाना हुए थे. जब वह किस्टाराम थाना क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने एक शक्तिशाली विस्फोट में वाहन को उड़ा दिया. सीआरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है- शवों और घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है. घटनास्‍थल सीआरपीएफ कैंप से तीन किलोमीटर दूर बताया जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक इंटिलेंज ब्यूरो ने बस्तर में नक्सलियों को लेकर अलर्ट जारी किया था. इसमें नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश करना बताया गया था. नक्‍सलियों की इस वारदात के बाद बस्‍तर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

Exit mobile version