FEATURED

चोर को तालिबानी सज़ा, कैमरे के सामने रस्सियों से बांधकर की पिटाई

छतरपुर: घर में चोरी के इरादे से घुसे एक युवक की परिवार ने सुबह जमकर पिटाई कर दी। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अमनगंज मोहल्ले का है। जहां देर रात 2 बजे जब सभी गहरी नींद सोए हुए थे तभी किशन कुशवाहा के घर पर बाबू अहिरवार बुरी नियत से घुस गया। आरोपी युवक दरवाजे पर खड़ी टैक्सी की छत के सहारे मकान में दाखिल हुआ। आहट मिलने पर परिवार के सदस्य जाग गए जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों ने बाबू को पहचान लिया और सुबह उठते ही आरोपी को घर से पकड़ लाए।
19 05 345623070pitai ll
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ कुशवाह परिवार ने प्लानिंग के तहत बाकायदा पहले मीडिया को बुलाया। रस्सियों से आरोपी के हाथ-पैर को बांधा और फिर महिलाओं से लेकर बच्चों तक हर किसी ने युवक की जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को परिवार के चंगुल से छुड़ाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके हाथ में फ्रेक्चर बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button