Site icon Yashbharat.com

चेत्र नवरात्र: मां शारदा के दर्शनार्थ मैहर में उमड़ेंगे श्रद्धालु, पुलिस बल तैनात

maihar sharda devi 05 04 2019

सतना। हिंदू नव वर्ष के साथ ही आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस दौरान नौ दिनों तक लगातार देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। मैहर में मां शारदा देवी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मां शारदा प्रबंध समिति ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है, वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आज पहले दिन बैठकी के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। 

2 एएसपी के साथ 8 जवान तैनात

मैहर में शनिवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के साथ ही बाहर से आने वाली फोर्स को मिलाकर 800 से 1 हजार जवान तैनात किए गए है, जो 10 दिनों तक दो शिफ्ट में डयूटी करेंगे। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी रहेंगे।

उनका साथ देने के लिए 1 एडिशनल एसपी की सेवाएं पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा 4 डीएसपी, 6वीं बटालियन जबलपुर और 9वीं बटालियन रीवा से एसएफ की 1-1 कंपनी व 250 का फोर्स तैनात रहेगा। मेला क्षेत्र में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है।

160 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मंदिर प्रबंधन समिति और पुलिस के 160 सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। मेला क्षेत्र को 8 जोन और 24 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। बच्चों के अपहरण की वारदातों को देखते हुए एसपी रियाज इकबाल ने 5 महिला सब इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में पैदल पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया है, जो पूरे मेला क्षेत्र में भ्रमण कर बच्चों और महिलाओं पर नजर रखेंगी। एक टीम सीसीटीवी कंट्रोल रूम में भी तैनात की जाएगी। 

Exit mobile version