FEATUREDLatestधर्मराष्ट्रीय

Navratri 2025: पंचमी पर मैहर धाम में भक्तों की लगी लंबी कतार, आस्था की अद्भुत झलक

Navratri 2025: पंचमी पर मैहर धाम में भक्तों की लगी लंबी कतार, आस्था की अद्भुत झलक। मैहर स्थित मां शारदा धाम में शारदेय नवरात्रि महोत्सव चरम पर है। षष्ठी तिथि (शनिवार) को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और शाम तक 1 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था चुस्त होने से भीड़ प्रबंधन सराहनीय रहा, जिससे दर्शन की प्रक्रिया व्यवस्थित बनी रही।

RBI Big Update: बैंक को 15 दिन में निपटाना होगा लॉकर और अकाउंट क्लेम

Navratri 2025: पंचमी पर मैहर धाम में भक्तों की लगी लंबी कतार, आस्था की अद्भुत झलक

मां शारदा धाम में चल रहे शारदेय नवरात्र महोत्सव में आस्था का उत्सव चरम पर है। शनिवार को षष्ठी तिथि पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 2 बजे तक ही मंदिर प्रांगण में 84,158 भक्त माता शारदा के दर्शन कर चुके थे, वहीं शाम तक यह संख्या बढ़कर 1 लाख 30 हजार से अधिक पहुंचने का अनुमान है।

 

मां शारदा की नगरी मैहर में नवरात्र के दिनों में लाखों श्रद्धालु देशभर से पहुंचते हैं। षष्ठी के दिन सुबह से ही मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं। श्रद्धालु माता की जयकारों के साथ दर्शन करते हुए मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे थे।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि