राष्ट्रीय

चुनाव से पहले BJP में बड़ा बदलाव, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने दिया इस्तीफा!

नेशनल डेस्‍क। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. पिछले कई दिनों से पार्टी नेतृत्व में बदलाव की चर्चा थी और प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कई नेताओं के नाम सियासी गलियारों सुर्खियों में थे.

उधर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से जबलपुर से सांसद राकेश सिंह मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. उन्हें नंदकुमार चौहान के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से बुधवार को जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र में राकेश सिंह को नई जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही राजस्थान से अशोक परनामी को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply