Site icon Yashbharat.com

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, फेसबुक ने हटाए करीब 700 पेज

facebook


न्‍यूज डैस्‍क। लोकसभा चुनावों से कुछ ही दिन पहले फेसबुक ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, फेसबुक ने हटाए करीब 700 पेज लोकसभा चुनावों से कुछ ही दिन पहले फेसबुक ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं. इन चुनावों को लेकर के अप्रैल शुरू होते ही गहमा-गहमी तेज़ हो गई है. राजनीतिक दल न सिर्फ बढ़-चढ़कर चुनाव-प्रचार कर रहे हैं. बल्कि ज़मीन पर भी इसकी तैयारी ज़ोरों पर की जा रही है. बड़े नेता मतदान के लिए पर्चे भर रहे हैं तो वहीं विरोधी दलों आपस में एक दूसरे पर निशाना साधने से भी बाज़ नहीं आ रहे हैं.

इन्हीं चुनावों के मद्देनज़र नियम कानून भी सख्त होते जा रहे हैं. जहां एक ओर चुनाव आयोग पार्टियों और उसके प्रत्याशियों पर नज़र रखे है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी आदर्श आचार संहिता बनाए रखने की कवायद चालू है. ऐसे में लोकसभा चुनावों से कुछ ही दिन पहले फेसबुक ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. दरअसल फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े लगभग 687 पेजों को हटाने का फैसला किया है

कांग्रेस ही नहीं फेसबुक ने पाकिस्तानी सेना के कर्मचारियों से संबद्ध पेजों को भी हटाने का आदेश दिया है.

Exit mobile version